1. कोशिका के अध्ययन के विज्ञान को क्या कहते हैं?

2. संविधान सभा के लिए चुनी गयी सभी महिलाएं किस पार्टी से संबद्ध थीं?

3. यदि कोई वस्तु प्रकाश के सभी अवयव रंगों का पूर्णतः अवशोषण कर ले, तो वह कैसी दिखाई देगी?

4. ब्रिटिश सरकार ने भारत विभाजन की घोषणा कब की?

5. द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र से संबंधित है?

6. किस शहर को विश्व की इस्पात राजधानी कहा जाता है?

7. विश्व में सर्वप्रथम लिखित संविधान कहाँ लागू हुआ?

8. प्रत्येक प्राइवेट कम्पनी को अपने नाम के अंत में क्या लिखना जरूरी होता है?

9. किसे 'सीमांत गाँधी' की उपाधि प्रदान की गई?

10. कौन-सा पुरस्कार गणित के क्षेत्र में नोबेल तुल्य पुरस्कार के नाम से प्रसिद्ध है?

11. वायु में थोड़ी देर रखने पर किस धातु के ऊपर हरे रंग के बेसिक कार्बोनेट की परत जम जाती है?

12. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन कहाँ से हुआ था?

13. कोशिका विभाजन की क्रिया कहाँ आरंभ होती है?

14. बाध की गुफा का निर्माण किस काल में करवाया गया?

15. ऑस्कर पुरस्कार को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?

16. किस देश में 'ट्यूलिप' की खेती सर्वाधिक प्रसिद्ध है?

17. 19वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन कहाँ किया गया था?

18. 'अच्छे लोग, अच्छा बैंक' किस बैंक की विज्ञापन पंक्ति है?

19. आयुर्वेदाचार्य धन्वन्तरि किसके दरबार में रहते थे?

20. राष्ट्रीय एकात पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म में कौन-सा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जाता है?

उत्तर:

1. साइटोलॉजी (Cytology), 2. कांग्रेस पार्टी, 3. काली, 4.3 जून, 1947 को, 5. खेल प्रशिक्षण से, 6. पिट्सवर्ग (U.S.A.),7. अमेरिका में,8. प्राइवेट लिमिटेड (Private Ltd.),9.खान अब्दुल गफ्फार खान को, 10. एबेल पुरस्कार, 11. ताँबा, 12. बम्बई से, 13. सेण्ट्रोसोम में, 14.गुप्त काल, 15. एकेडमी अवार्डस्, 16. नीदरलैंड में, 17. नई दिल्ली में, 18. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, 19. चन्द्रगुप्त द्वितीय के, 20. नरगिस दत्त अवार्ड

Comments

Popular posts from this blog

ईशावास्योपनिषद 18 मंत्र

महाकवि दण्डी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व जीवन-चरित-

भर्तृहरि की रचनाएँ