आधुनिक भारत सामान्य ज्ञान

1.अंग्रेजी संसद में भारत सरकार अधिनियम कब पारित हुआ?

[A] 1852
[B] 1856
[C] 1858
[D] 1860

Correct Answer: C [1858]

2.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1896 का अधिवेशन निम्नलिखित में किसके लिए विख्यात है?

[A] पहली बार राष्ट्रगान गाया गया।
[B] पहली बार राष्ट्रीय गीत गाया गया।
[C] पहली बार तिरंगा लहराया गया।
[D] इनमें से कोई नहीं

Correct Answer: B [पहली बार राष्ट्रीय गीत गाया गया।]
Notes:1896 में पहली बार कांग्रेस के अधिवेशन में भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाया गया। वंदे मातरम बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ का अंश है। यह 1937 तक भारत का राष्ट्रीय गान रहा था।

3.निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल को भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता कहा जाता है?

[A] लार्ड विलियम बेंटिंक
[B] सर चार्ल्स मेटकाफ
[C] लार्ड ऑकलैंड
[D] लार्ड एलेनबोरो

Correct Answer: B
Notes:सर चार्ल्स मेटकाफ 20 मार्च, 1835 से 4 मार्च, 1936 के बीच भारत के गवर्नर जनरल थे। उन्होंने प्रेस को पूर्ण स्वंतत्रता दी थी, इसलिए उन्हें भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता भी कहा जाता है।

4.समुद्री व्यापार के सन्दर्भ में कार्ताज़ व्यवस्था का उपयोग किसके द्वारा किया जाता था?

[A] डच
[B] फ़्रांसिसी
[C] अंग्रेज़
[D] पुर्तगाली

Correct Answer: D [पुर्तगाली ]
Notes:कार्ताज़ व्यवस्था का सम्बन्ध पुर्तगालियों द्वारा समुद्री व्यापार के लिए जारी किये गए व्यापार लाइसेंस से है। 20वीं शताब्दी में अंग्रेजों ने भी “नेवीसर्ट” नामक व्यवस्था शुरू की थी।

5.सुरेद्रनाथ बनर्जी के बारे में निम्नलिखित में कौन सा कथन सही नहीं है?

[A] वे इंडियन नेशनल एसोसिएशन के सह-संस्थापक थे
[B] वे कलकत्ता के रिपन कॉलेज के संस्थापक थे
[C] उन्हें राष्ट्रीय चेतना के कांसेप्ट के लिए जाना जाता है
[D] उन्होंने आनंदमोहन बोस के साथ मिलकर साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना की

Correct Answer: D [उन्होंने आनंदमोहन बोस के साथ मिलकर साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना की]
Notes:उपरोक्त दिए गये कथनों में से चौथा कथन गलत है। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के साथ मिलकर इंडियन नेशनल एसोसिएशन की स्थापना की थी। साधारण ब्रह्मो समाज की स्थापना आनंद मोहन बोस, शिवनाथ शास्त्री, शिव चन्द्र सेन, उमेश चन्द्र दत्ता ने की थी।

6.स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान रबिन्द्रनाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि किस घटना के विरोध में वापस कर दी थी?

[A] बंगाल विभाजन
[B] जलियांवाला बाग़ हत्याकांड
[C] भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को मृत्युदंड
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं

Correct Answer: B [जलियांवाला बाग़ हत्याकांड ]
Notes:रबिन्द्रनाथ टैगोर को 1915 में ब्रिटिश सरकार ने नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया था। 13 अप्रैल, 1919 जलियांवाला बाग़ हत्याकांड से आहत होकर उन्होंने नाइटहुड की उपाधि वापस कर दी, इस सन्दर्भ में उन्होंने लार्ड चेम्सफोर्ड को पत्र लिखा था। 

7.मुस्लिमो के लिए अलग मतदाता दल के लिए किस कांग्रेस अधिवेशन को जाना जाता है?

[A] कराची अधिवेशन, 1913
[B] बॉम्बे अधिवेशन, 1915
[C] लखनऊ अधिवेशन, 1916
[D] कलकत्ता अधिवेशन, 1917

Correct Answer: C [लखनऊ अधिवेशन, 1916 ]
Notes:1916 के लखनऊ अधिवेशन में मुस्लिमो के लिए अलग मतदाता दल की व्यवस्था की गयी थी। इस अधिवेशन में कांग्रेस के दो धड़ों गर्म दल और नर्म दल को वार्ता के लिए एक मंच पर लाया  गया था। अम्बिका प्रसाद मजूमदार इस अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

8.भारत में पहली यूरोपीय बस्ती किस स्थान पर स्थापित की गयी थी?

[A] कोच्ची
[B] चिनसुरा
[C] सूरत
[D] चेन्नई

Correct Answer: A [कोच्ची ]
Notes:केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित कोच्ची फोर्ट भारत में पहली यूरोपीय बस्ती थी। यह जल से घिरा हुआ स्थान है, यह कोच्ची के दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

9.निम्नलिखित में से किस राज्य ने अंग्रेजों को मुक्त व्यापार के लिए सुनहरा फरमान जारी किया?

[A] हैदराबाद
[B] बीजापुर
[C] गोलकुंडा
[D] अहमदनगर

Correct Answer: C [गोलकुंडा ]
Notes:1632 में अंग्रेजों को गोलकुंडा का साथ मुक्त व्यापार करने का सुनहरा फरमान प्राप्त हुआ। इसके लिए शुल्क 500 पैगोडा प्रतिवर्ष था।

10.सल्बाई की संधि किस युद्ध से सम्बंधित है?

[A] प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध
[B] प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध
[C] द्वितीय-आंग्ल-मराठा युद्ध
[D] द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

Correct Answer: B [प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध ]
Notes:प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध के बाद 17 मई, 1782 को सल्बाई की संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि पर मराठा साम्राज्य के प्रतिनिधियों और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि के द्वारा अंग्रेजों ने सलसेत और ब्रोच पर अपना नियंत्रण कायम रखा।

11.बक्सर की लड़ाई ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किसके साथ लड़ी गयी?

[A] मीर कासिम
[B] सादत अली खान द्वितीय
[C] अली वर्दी खान
[D] सिराजुद्दौला

Correct Answer: A [मीर कासिम ]
Notes:बक्सर की लड़ाई 22 अक्टूबर, 1764 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मीर कासिम, बंगाल के नवाब, अवध के नवाब और मुग़ल सम्राट शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेनाओं के बीच लड़ी गयी थी। इस लड़ाई में अंग्रेजों का नेतृत्व हेक्टर मुनरो ने किया था। 

12.निम्नलिखित में से भारतीय शिक्षा का मेग्ना कार्टा किसे कहा जाता है?

[A] वुड्स डिस्पैच
[B] सेडलर आयोग
[C] भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904
[D] रेले आय

Correct Answer: A [वुड्स डिस्पैच]
Notes:सर चार्ल्स वुड ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1854 में लार्ड डलहौज़ी को एक प्रेषण भेजा था। उन्होंने सुझाव दिया था कि प्राथमिक विद्यालयों में मातृ भाषा में पढाई होनी चाहिए, और उच्च  विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षा भी होनी चाहिए, इसके वुड्स डिस्पैच कहा जाता है।

13.वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम किस वाइसराय के द्वारा पारित किया गया था?

[A] लार्ड लिट्टन
[B] लार्ड मेयो
[C] लार्ड डलहौज़ी
[D] लार्ड हार्डिंग

Correct Answer: A [लार्ड लिट्टन ]
Notes:लार्ड लिट्टन 1876 से 1880 के दौरान भारत के वाइसराय थे। 1876-78 के अकाल  को सही ढंग से न संभाल पाने के लिए उनकी कड़ी आलोचना की गयी थी। उन्होंने वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम व शस्त्र अधिनियम 1878 को पारित किया था।

14.निम्नलिखित में से किस वाइसराय की हत्या उनके कार्यकाल के दौरान की गयी थी?

[A] लार्ड मेयो
[B] लार्ड लिट्टन
[C] लार्ड डलहौज़ी
[D] लार्ड हार्डिंग

Correct Answer: A [लार्ड मेयो ]
Notes:लार्ड वाइसराय भारत के एक मात्र ऐसे वाइसराय थे, जिनकी हत्या उनके कार्यकाल के दौरान हुई थी। 1872 में अंडमान द्वीप के पोर्ट ब्लेयर में एक निरिक्षण यात्रा के दौरान के पठान ने उनकी हत्या कर दी थी।

15.लार्ड रिपन ने हंटर आयोग का गठन किस लिए किया था?

[A] आतंकवाद तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए
[B] भारत में शिक्षा सुधार के लिए
[C] उच्च न्यायपालिका में भारतीय न्यायाधीशों की नियुक्ति
[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Correct Answer: B [भारत में शिक्षा सुधार के लिए ]
Notes:लार्ड रिपन ने 3 फरवरी, 1882 को सर विलियम हंटर की अध्यक्षता में शिक्षा आयोग का गठन किया था। विलियम हंटर वाइसराय की कार्यकारी परिषद् के सदस्य थे। इस आयोग ने भारत में शिक्षा सुधार के लिए प्रारंभिक शिक्षा व उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

16.भारतीय टंकण प् कागज़ी मुद्रा अधिनियम किस वाइसराय ने पारित किया था?

[A] लार्ड मिन्टो
[B] लार्ड हार्डिंग
[C] लार्ड कर्ज़न
[D] लार्ड डफरिन

Correct Answer: C [लार्ड कर्ज़न ]
Notes:जनवरी 1899 में लार्ड कर्ज़न को भारत का वाइसराय नियुक्त किया गया था, उन्होंने भारतीय टंकण प् कागज़ी मुद्रा अधिनियम (1899) पारित किया और भारत को स्वर्ण मानक की शुरुआत की।

17.निम्नलिखित में किसे मराठा मैकियावेली कहा जाता है?

[A] नाना फडनवीस
[B] बालाजी विश्वनाथ
[C] नारायणराव बाजीराव
[D] संभाजी

Correct Answer: A [नाना फडनवीस ]
Notes:पेशवा शासन के दौरान नाना फडनवीस  मराठा साम्राज्य के प्रभावशाली मंत्री व कूटनीतिज्ञ थे।  यूरोपीय द्वारा उन्हें “मराठा मैकियावेली” (सुप्रसिद्ध इतालवी कूटनीतिज्ञ निकोलो मैकियावेली पर आधारित नाम) कहा जाता था। ब्रिटिश साम्राज्य की बढती हुई शक्ति के दौरान भी उन्होंने मराठा साम्राज्य को सुरक्षित रखा।

18.श्रीरंगपट्टनम की संधि का सम्बन्ध किस युद्ध से है?

[A] द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध
[B] तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध
[C] तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध
[D] चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध

Correct Answer: B [तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध ]
Notes:तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध के बाद 18  मार्च, 1772 को श्रीरंगपट्टनम की संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस संधि पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से लार्ड कॉर्नवालिस और हैदराबाद के निज़ाम का प्रतिनिधि, मराठा साम्राज्य के प्रतिनिधि और मैसूर शासक टीपू सुल्तान ने हस्ताक्षर किये थे। 

19.पूना समझौते के सन्दर्भ में कौन सा कथन असत्य है?

[A] यह समझौता जवाहरलाल नेहरु और अम्बेदकर के बीच हुआ था
[B] इसके तहत वंचित वर्ग ने संयुक्त मतदाता समूह में रहने का फैसला किया
[C] प्रांतीय विधानपालिकाओं में वंचित वर्ग को सीटें आरक्षित की गयी
[D] इसके द्वारा सिविल सेवाओं में वंचित वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया

Correct Answer: A [यह समझौता जवाहरलाल नेहरु और अम्बेदकर के बीच हुआ था ]
Notes:उपरोक्त में से पहला कथन असत्य है, पूना समझौता महात्मा गाँधी और भीमराव अम्बेदकर के बीच हुआ था।

20.महाद सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?

[A] महात्मा गाँधी
[B] डॉ. भीमराव अम्बेदकर
[C] आचार्य विनोबा भावे
[D] बाल गंगाधर तिलक

Correct Answer: B [डॉ. भीमराव अम्बेदकर ]
Notes:महाद सत्याग्रह का नेत्रित्व भीमराव आंबेडकर ने 20 मार्च, 1927 को किया था, यह सत्याग्रह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाद नामक स्थान पर किया गया था।

21.ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष बॉम्बे को पुर्तगालियों से प्राप्त किया?

[A] 1663
[B] 1668
[C] 1670
[D] 1689

Correct Answer: B [1668]
Notes:ईस्ट इंडिया कंपनी ने बॉम्बे को पुर्तगालियों से 1668 ईसवी में प्राप्त किया था। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा तुरंत इसकी किलाबंदी की गयी थी, इसके बाद अंग्रेजों ने सूरत की जगह बॉम्बे को अपना मुख्यालय बनाया।

22.“गुलामगिरी” नामक पुस्तक किसने लिखी थी?

[A] ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
[B] आचार्य विनोबा भावे
[C] ज्योतिबा फुले
[D] दादू दयाल

Correct Answer: C [ज्योतिबा फुले ]
Notes:ज्योतिबा फुले ने 1873 में “गुलामगिरी” नामक पुस्तक लिखी थी। यह पुस्तक अमेरिका की दास प्रथा पर आधारित थी।

23.रबीन्द्रनाथ टैगोर को नाईटहुड की उपाधि किस वर्ष दी गयी?

[A] 1910
[B] 1915
[C] 1920
[D] 1925

Correct Answer: B [1915 ]
Notes:रबिन्द्रनाथ टैगोर को ब्रिटिश सरकार ने 1915 ईसवी में नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया था। 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग़ हत्याकांड की घटना से दुखी होकर उन्होंने नाइटहुड की उपाधि वापस कर दी थी।

24.स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

[A] महात्मा गाँधी
[B] जे.बी. कृपलानी
[C] सरोजिनी नायडू
[D] उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Correct Answer: B [जे.बी. कृपलानी ]
Notes:जीवंतराम भगवानदास कृपलानी भारत की स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अध्यक्ष थे। कृपलानी एक दार्शनिक, गांधीवादी, समाजवादी, पर्यावरणविद और स्वतंत्रता सेनानी थे। 

25.भारतीय पुरातत्व विभाग को स्थायी संस्था कब बनाया गया?

[A] 1902
[B] 1861
[C] 1906
[D] 1910

Correct Answer: C [1906 ]
Notes:भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना 1861 में एलेग्जेंडर कन्निंघम ने की था, वर्ष 1906 में इसे स्थायी संस्था बनाया गया था।

26.सुभाष चन्द्र बोस ने अंतरिम सरकार की स्थापना कब की थी?

[A] 1941
[B] 1942
[C] 1943
[D] 1945

Correct Answer: C [1943 ]
Notes:वर्ष 1943 में सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में अर्जी हुकूमत-इ-हिन्द नामक अंतरिम सरकार की स्थापना की थी। इस सरकार का समर्थन धुरी राष्ट्रों जापान, नाज़ी जर्मनी, इटली और उनके सहयोगियों ने किया। इस सरकार में सुभाष चन्द्र बोस को प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री बनाया गया था। रास बिहारी बोस को मुख्य सलाहकार बनाया गया था।

27.निम्नलिखित में से किस आन्दोलन की शुरुआत नमक कानून को तोड़ने से हुई थी?

[A] असहयोग आन्दोलन
[B] सविनय अवज्ञा आन्दोलन
[C] भारत छोडो आन्दोलन
[D] होम रूल आन्दोलन

Correct Answer: B [सविनय अवज्ञा आन्दोलन ]
Notes:महात्मा गाँधी ने 12 मार्च, 1930 को साबरमती से यात्रा शुरू की, यह यात्रा 6 अप्रैल, 1930 को दांडी नामक स्थान पर हुई। गांधीजी ने दांडी में नमक बनाकर ब्रिटिश सरकार के नमक कानून को तोडा।

28.किस समाजवादी नेता ने जेल से भाग कर भारत छोड़ो आन्दोलन में हिस्सा लिया था?

[A] राम मनोहर लोहिया
[B] मीनू मसानी
[C] जयप्रकाश नारायण
[D] अच्युत पटवर्धन

Correct Answer: A [राम मनोहर लोहिया ]
Notes:राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910 को अकबरपुर में हुआ था, वे स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी थे। वे कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के सह-संस्थापक भी थे। 

29.बक्सर की लड़ाई के बाद बंगाल के नवाब की गद्दी पर किसे बिठाया गया?

[A] सिराजुद्दौला
[B] मीर कासिम
[C] मीर जाफर
[D] नजीमुद्दीन अली खान

Correct Answer: C [मीर जाफर ]
Notes:बक्सर की लड़ाई 1764 में हुई थी, इस लड़ाई के बाद मीर जफ़र बंगाल के नए नवाब बने।

30.स्वदेश बंधब की स्थापना किसने की थी?

[A] अश्विनी कुमार दत्ता
[B] बाघ जतिन
[C] भावभूषण मित्रा
[D] नरेन्द्रनाथ भट्टाचार्य

Correct Answer: A [अश्विनी कुमार दत्ता ]
Notes:स्वदेश बंधब समिति की स्थापना अश्विनी कुमार दत्ता ने की थी, इस संगठन का उद्देश्य स्वदेश उत्पादों के इस्तेमाल में वृद्धि करना और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करना था।

31.1857 की क्रान्ति के दौरान भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

[A] लार्ड कैनिंग
[B] लार्ड एल्गिन
[C] लार्ड डलहौज़ी
[D] लार्ड एलेनबोरो

Correct Answer: A [लार्ड कैनिंग ]
Notes:लार्ड कैनिंग 28 फरवरी, 1856 से 21 मार्च, 1862 के बीच भारत के गवर्नर जनरल थे।

32.“स्वराज हा माजा जन्मसिद्ध अधिकार आहे अणि तो मी मिलाविनाच”
मराठी में यह घोषणा बाल गंगाधर तिलक ने किस स्थान पर की थी?

[A] पुणे जेल
[B] यरवडा जेल
[C] कोर्ट में
[D] मांडले जेल

Correct Answer: C [कोर्ट में ]
Notes:“स्वराज हा माजा जन्मसिद्ध अधिकार आहे अणि तो मी मिलाविनाच” का हिंदी रुपान्तरण “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे ले कर रहूँगा” है। ये कथन बाल गंगाधर तिलक में कोर्ट में उस समय कहा था जब राजद्रोह के आरोप में उन्हें 7 वर्ष की सजा दी गयी थी।  इसके बाद तिलक को 6 वर्ष के कारावास के लिए मांडले जेल भेजा गया था।

33.भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और जय गोपाल किस षड़यंत्र में शामिल थे?

[A] कानपूर षड्यंत्र
[B] लाहौर षड्यंत्र
[C] भागलपुर षड्यंत्र
[D] अलीपुर बम केस

Correct Answer: B [लाहौर षड्यंत्र ]
Notes:लाला लाजपत की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए भगत सिंह, राज गुरु, जय पल और सुख देव ने पुलिस प्रमुख स्कॉट की हत्या का षड्यंत्र रचा। परन्तु उन्होंने जे.पी. सांडर्स को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

34.आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना किस देश में की गयी थी?

[A] भारत
[B] सिंगापुर
[C] जापान
[D] जर्मनी

Correct Answer: B [सिंगापुर ]
Notes:सुभाष चन्द्र बोस और रास बिहारी बोस ने इंडियन इंडिपेंडेंस लीग और इंडियन नेशनल आर्मी (आजाद हिन्द फ़ौज) की स्थापना सिंगापुर में 1943 में की थी।

35.गुरुमुखी लिपि किस सिख गुरु के द्वारा शुरू की गयी?

[A] गुरु अंगद
[B] गुरु गोबिंद सिंह
[C] गुरु अर्जुन सिंह
[D] गुरु हरीराय

Correct Answer: A [गुरु अंगद ]
Notes:गुरु नानक सिख धर्म के संस्थापक थे, उन्होंने अपने बाद गुरु अंगद को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया। गुरु अंगद सिख धर्म के दूसरे गुरु थे। गुरु अंगद ने गुरु नानक की रचनाओं  संकलन किया, और उन्होंने गुरुमुखी लिपि का विकास भी किया।

36.बारीन्द्र घोष किस समाचार पत्र से जुड़े हुए थे?

[A] इंडियन ओपिनियन
[B] जुगांतर
[C] ग़दर
[D] महारात्ता

Correct Answer: B [जुगांतर ]
Notes:जुगांतर एक बंगाली क्रांतिकारी अख़बार था, इसकी स्थापना 1906 में बारीन्द्र कुमार घोष, अबिनाश भट्टाचार्य और भूपेन्द्रनाथ दत्ता ने की थी।

37.1946 के तेभेगा आन्दोलन किस वर्तमान राज्य से सम्बंधित है?

[A] आंध्र प्रदेश
[B] पश्चिम बंगाल
[C] बिहार
[D] ओडिशा

Correct Answer: B [पश्चिम बंगाल ]
Notes:तेभेगा आन्दोलन की शुरुआत काश्तकारों ने बंगाल में 1946 में जोतदारों के विरुद्ध की थी। यह आन्दोलन बंगाल में व्याप्त साझा खेती व्यवस्था के विरुद्ध था।

38.इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का मुख्यालय भारत के किस राज्य में स्थित है?

[A] तमिलनाडु
[B] केरल
[C] उत्तर प्रदेश
[D]जम्मू-कश्मीर

Correct Answer: A [तमिलनाडु ]
Notes:इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की स्थापना 10 मार्च, 1948 को मद्रास में की गयी थी। वर्तमान में इसका मुख्यालय तमिलनाडु में चेन्नई के मरैकायर लेब्बाई स्ट्रीट में स्थित है।

39.कांग्रेस ने किस अधिवेशन में “पूर्ण स्वराज” का प्रस्ताव पारित किया?

[A] कलकत्ता
[B] लाहौर
[C] दिल्ली
[D] कराची

Correct Answer: B [लाहौर ]
Notes:1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज के प्रस्ताव को पारित किया गया था। इस अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरु को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पूर्ण स्वराज प्रस्ताव पारित करने के एक महीने बाद 26 जनवरी, 1930 को स्वतंत्रता को घोषणा जारी की गयी।

40.ढाका में स्थित अहसान मंजिल पैलेस किस कारण प्रसिद्ध है?

[A] मुस्लिम लीग की स्थापना
[B] पाकिस्तान प्रस्ताव
[C] जिन्नाह-गाँधी वार्ता
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं

Correct Answer: A [मुस्लिम लीग की स्थापना ]
Notes:मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में ढाका में आगा खान द्वारा की गयी थी, लियाक़त अली खान और मुहम्मद अली जिन्नाह मुस्लिम लीग के प्रमुख नेता थे। आरम्भ में इसका उद्देश्य मुस्लिमो के अधिकारों की रक्षा करना था, परन्तु बाद में मुस्लिम लीग ने मुस्लिमों के लिए अलग देश पाकिस्तान की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

ईशावास्योपनिषद 18 मंत्र

महाकवि दण्डी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व जीवन-चरित-

भर्तृहरि की रचनाएँ