उपनिषद प्रश्नावली



उपनिषद् साहित्य

१  ऋग्वेदीय उपनिषद् कितने है?
💥-  10 

२  कृष्ण यजुर्वेदीय उपनिषद कितने है?
💥-  32 

३  शुक्ल यजुर्वेदीय उपनिषद कितने है?
💥- 19 

४  सामवेदीय उपनिषद कितने है?
💥-  16 

५  अथर्वेदीय उपनिषद कितने है?
💥- 31 

६  उपनिषदो का फ़ारसी अनुवाद किसने किया?
💥-  दाराशिकोह 

७  उपनिषदों का जर्मन भाषा मे अनुवाद किसने किया?
💥-  शोपेनहावर और मैक्समूलर 

८  उपनिषद शब्द का अर्थ क्या है?
💥-  समीप बैठना 

९  उपनिषद शब्द किस  धातु से बना?
💥-  षदलृ(सद्) 

१० सद् धातु कितने अर्थों मे होती है?
💥-  तीन अर्थों में 1. विशरण=नाश होना, 2. गति= पाना या जानना, 3. अवसादन = शिथिल होना। 

११ गद्यात्मक उपनिषद कितने है और कौन कौन से है?
💥-  कुल ६ है।  केन, प्रश्न, तैत्तिरीय, ऐतरेय,छान्दोग्य, बृहदारण्यक। 

१२ पद्यात्मक उपनिषद कौन कौन से है?
💥-  ईश, कठ, श्वेताश्वर, मुण्डक। 

१३  न कर्म लिप्यते नरे। किस उपनिषद का वाक्य है?
💥-  ईशावाष्योपनिषद् 

१४  अग्ने नय सुपथा.... किस उपनिषद का वाक्य है?
💥-  ईशावाष्योपनिषद् 

१५  केनोपनिषद कितने खण्डो में है?
💥-  4 

१६  केनोपनिषद में कुल कितने मंत्र है?
💥-  34 

१७  केनोपनिषद का अन्य नाम क्या है?
💥-  तवाल्कार उपनिषद तथा जैमिनीय उपनिषद 

१८  उपनिषद शब्द सर्व प्रथम किस उपनिषद में प्रयोग हुआ?
💥-  केनोपनिषद 

१९  उमा हैमवती आख्यान किस उपनिषद में है?
💥-  केनोपनिषद 

२०  वाजश्रवा ऋषि विश्वजित्(सर्वमेध) यज्ञ करते है किस उपनिषद में?
💥-  कठोपनिषद 

२१  नचिकेता यम से कितने वर मांगता है?
💥-  तीन 

२२  नचिकेता यम से प्रथम वर क्या मांगता है?
💥-  पिता की कोपशान्ति 

२३  नचिकेता यम से द्वितीय वर क्या मांगता है?
💥-  स्वर्ग में प्राप्त होने वाली अग्निविद्या

२४  नचिकेता यम से तृतीय वर क्या मांगता है?
💥-  आत्मतत्त्व का ज्ञान 

२५  अतिथिर्नमस्य....... किस उपनिषद का वाक्य है?
💥-  कठोपनिषद 

२६  न वित्तेन तर्पणीयो मनुष्यो ......किस उपनिषद का वाक्य है?
💥-  कठोपनिषद 

२७  नायं हन्ति न हन्यते....... किस उपनिषद का वाक्य है?
💥-  कठोपनिषद 

२७  वरुण भृगु आख्यान किस उपनिषद में हैं?
💥-  तैत्तिरीयोपनिषद् 

२९  श्रुतं मे गोपाय....... किस उपनिषद से है?
💥-  तैत्तिरीयोपनिषद् 

३०  गार्गी याज्ञवल्क्य संवाद किस उपनिषद में है?
💥-  बृहदारण्यक 

३१  जैन तथा बौद्ध के मूल सिद्धान्त किस उपनिषद में प्राप्त होते है?
💥-  श्वेताश्वतरोपनिषद 

३२  नान्य पन्था विद्यतेSयनाय ....... किस उपनिषद का वाक्य है?
💥-  श्वेताश्वतरोपनिषद 

३३  पञ्चकोश का वर्णन किस उपनिषद में है?
💥-  तैत्तिरीय 

३४  अन्न की महिमा का वर्णन किस उपनिषद में है?
💥-  तैत्तिरीय 

Comments

Popular posts from this blog

ईशावास्योपनिषद 18 मंत्र

महाकवि दण्डी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व जीवन-चरित-

भर्तृहरि की रचनाएँ