गद्यकाव्य

 . गद्यकाव्य

काव्यरचना की दो प्रमुख विधाएं हैं-पद्य एवं गद्य। जो रचनाएं-वर्णसंख्या, वर्णक्रम, यति, लय आदि छन्दों के नियमों में बन्धी होती हैं, उन्हें पद्य रचनाएं कहते हैं। इसके विपरीत जो रचनाएँ वर्णसंख्या, वर्णक्रम, यति, लय आदि नियमों से मुक्त होती हैं, उन्हें गद्य रचनाएँ कहते हैं। लक्षण है-"वृत्तबन्धोज्झितं गद्यम्।" पद्य रचना में कवि अपनी बात कहने में उतना स्वतन्त्र नहीं होता जितना स्वतन्त्र वह गद्य रचना में होता है क्योंकि गद्य में छन्द रचना का कोई नियम आड़े नहीं आता। इसीलिए कहा भी है कि “गद्यं कवीनां निकष वदन्ति।" यद्यपि विश्व की प्रथम पुस्तक ऋग्वेद पद्यबद्ध है तथापि यजुर्वेद एवं अथर्ववेद में गद्यात्मक मन्त्रों के दर्शन होते हैं। गद्य के वास्तविक स्वरूप के दर्शन ब्राह्मण ग्रन्थों एवं उपनिषदों में होते हैं। लेकिन साहित्य में गद्य के आरम्भिक स्वरूप के दर्शन रुद्रदामन् के गिरिनार-शिलालेख (150 ई०) तथा हरिषेण रचित समुद्रगुप्त-प्रशस्ति (360 ई०) में होते हैं। संस्कृत वाङ्मय में गद्य में साहित्यरचना पद्य की अपेक्षा नाममात्र ही हुई है। गद्य का अधिकतर प्रयोग भाष्यों, वृत्तियों ‘टीका-टिप्पणियों' नाटकों के कथांशों लोक कथाओं के कथा भागों में ही हुआ है। छठी एवं सातवीं शताब्दी में गद्यकाव्य की विशेष उन्नति हुई। इसी काल में दण्डी सुबन्धु एवं बाणभट्ट ने अपनी अमर गद्य कृतियों की रचना की। दण्डी का "दशकुमार चरित" सुबन्धु की "वासवदत्ता" तथा बाणभट्ट का "हर्षचरित" एवं "कादम्बरी" संस्कृत गद्यसाहित्य की प्रतिनिधि रचनाएँ हैं। उन्नीसवीं शताब्दी में जयपुर (राजस्थान) निवासी पं० अम्बिकादत्त व्यास (1858-1900 ई०) जी ने महान् देशभक्त शिवाजी के जीवन की प्रमुख घटनाओं को आधार बनाकर "शिवराजविजय" नामक उपन्यास की रचना करके गद्यकाव्य का एक उत्तम आदर्श प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त जैन कवि धनपाल (10वीं शताब्दी)की तिलकमञ्जरी, गुजरात निवासी सोड्ढल (11वीं शताब्दी ई०) की उदयसुन्दरीकथा आदि गद्य रचनाएँ विख्यात हैं।

कहने का अभिप्राय यह है कि विशाल संस्कृत वाङ्मय में गद्य रचनायें अंगुलीगण्य ही हैं। इन सब में बाणभट्ट सर्वोपरि गद्यकार हैं। उन्होंने अपने हर्षचरित और विशेषतः कादम्बरी में वर्णनों को इतना विस्तृत, संश्लिष्ट, अलंकृत एवं नवीकृत किया कि समीक्षक एक स्वर में बोल उठे-“बाणोच्छिष्टं जगत्सर्वम्।" अर्थात् बाण के पश्चात् जिस किसी ने भी जो कुछ भी लिखा वह सब बाण की जूठन मात्र है। 

 

Comments

  1. Kalpna choudhary Roll no 1901Hi065

    ReplyDelete

  2. Priyanka
    roll number 1901hi059
    Major hindi

    ReplyDelete
  3. Sunali panjaria roll no 1901hi050

    ReplyDelete
  4. Neha Devi
    Major History
    Sr no 62

    ReplyDelete
  5. Diksha Devi
    Major history
    Sr. No. 50

    ReplyDelete
  6. Chetna choudhary Major pol science minor Hindi sr no 13

    ReplyDelete
  7. Riya thakur
    Sr no. 22
    Major political science

    ReplyDelete
  8. Riya thakur
    Sr. No. 22
    Major political science

    ReplyDelete
  9. Riya thakur
    Sr. No. 22
    Major political science

    ReplyDelete
  10. Bharti choudhary major political science and minor Hindi Sr no 30

    ReplyDelete
  11. Mehak
    Sr.no 34
    Major Political science

    ReplyDelete
  12. Shivani Devi
    Sr no 46
    Major Hindi
    Minor history

    ReplyDelete
  13. Name -History
    Major -History
    Sr. No-76

    ReplyDelete
  14. Rishav sharma major pol science sr no 65

    ReplyDelete
  15. Name Richa Sr.no 35 Major hindi

    ReplyDelete
  16. Sourabh singh major Hindi minor history Sr.no20

    ReplyDelete
  17. Name palvinder kaur major history sr no 9

    ReplyDelete
  18. Jagriti Sharma
    Serial no. 2
    Major- Hindi

    ReplyDelete
  19. Poonam devi sr no 23 major political science

    ReplyDelete
  20. Tanu guleria
    Sr. No. 32
    Major political science

    ReplyDelete
  21. Mamta Bhardwaj
    Sr no 01
    Major history

    ReplyDelete
  22. sonali dhiman major political science minor history Sr. no. 19

    ReplyDelete
  23. Shivam choudhary
    Sr. No.78
    Major political science

    ReplyDelete
  24. Monika Dadwal
    Major History
    Sr No 72

    ReplyDelete
  25. Monika Dadwal
    Major History
    Sr No 72

    ReplyDelete
  26. Shikha
    Sr no.7
    Major history dehri

    ReplyDelete
  27. Tanvi Kumari
    SR. No. 69
    Major. Pol. Science

    ReplyDelete
  28. ektaekta982@gmail.com
    Varsha Devi Pol 24

    ReplyDelete
  29. Monika Dadwal
    Major History
    Sr No 72

    ReplyDelete
  30. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  31. Name palvinder kaur major history sr no 9

    ReplyDelete
  32. Rahul kumar
    Major history.
    Sr no. 92

    ReplyDelete
  33. Name Simran kour
    Sr no 36
    Major history

    ReplyDelete
  34. Name - Riya
    Sr.no.49
    Major- political science
    Minor- history

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ईशावास्योपनिषद 18 मंत्र

महाकवि दण्डी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व जीवन-चरित-

भर्तृहरि की रचनाएँ