काव्यादर्श

 🌼 काव्यादर्श🌼

महाकवि दण्डी की द्वितीय रचना काव्यादर्श है। यह अलंकारशास्त्र से अर्थात् काव्यशास्त्र से सम्बन्धित रचना है। काव्यशास्त्र से सम्बन्धित रचनाओं से अभिप्राय उन रचनाओं से है; जो काव्यरचना के प्रयोजन उसके लक्षण, भेदोपभेदों, गुण, दोष, रस, अलंकार आदि विषयों की विवेचना करती हैं। भरतनाट्यशास्त्र, काव्यालंकार, साहित्यदर्पण, काव्यप्रकाश तथा काव्यादर्श आदि ग्रन्थ इसी विधा के ग्रन्थ हैं। महाकवि दण्डी रीति सम्प्रदाय के उद्भावक माने जाते हैं। इसलिए रीतियों का वर्णन तथा स्थापना काव्यादर्श की विषय-वस्तु का वैशिष्ट्य है।

काव्यादर्श चार परिच्छेदों में विभक्त है। चारों परिच्छेदों में 660 पद्य हैं। इसमें काव्यशास्त्रीय परिभाषाएँ तथा नियमोपनियम पद्यों में दिये गये हैं।।                                                                      प्रथम परिच्छेद में काव्यलक्षण, काव्य तथा गौड़ी दो रीतियों, दस काव्य गुणों, काव्यरचना के तीन हेतुओं-प्रतिभा, श्रुत और अभियोग अर्थात् अभ्यास आदि विषयों का वर्णन किया गया है। दण्डी ने काव्यादर्श में काव्य का लक्षण देते हुए कहा है कि

कथ्यते काव्यम् इष्टार्थ व्यवच्छिन्ना पदावली।                        अर्थात् अभीष्टार्थ की द्योतक पदावली काव्य कहलाती है। इसीप्रकार रीति को पारिभाषित करते हुए दण्डी ने कहा है कि अस्त्यनेको गिरां मार्गः सूक्ष्मभेदः परस्परम्। तत्र वैदर्भी गौडीयौ वयेते प्रस्फुटान्तरौ॥ इस प्रकार अतीव सटीक परिभाषाएँ दण्डी जी ने अपने काव्यादर्श में दी हैं।

काव्यादर्श का द्वितीय परिच्छेद अलंकारों के वर्णन से सम्भृत है। इसमें 35 अलंकारों को उदाहरण सहित सम्मिलित किया गया है। काव्यादर्श में अलंकारों के लक्षण भी अतीव सरल और स्पष्ट हैं। यथा

"सम्भावनमथोत्प्रेक्षा प्रकृतस्य समेन यत्।"                          अर्थात् उपमेय की उपमान के रूप में सम्भावना उत्प्रेक्षा अलंकार कहलाता है।

तृतीय परिच्छेद में शब्दालंकार यमक, चित्रबन्ध और प्रहेलिका तथा उसके 16 भेदों का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है। यमक के भेदोपभेदों का यहाँ विस्तृत वर्णन है।

चतुर्थ परिच्छेद में काव्यदोषों का विवेचन किया गया है। दण्डी का काव्यादर्श विद्वत्समाज में अतीव लोकप्रिय रहा है। इसकी शैली लालित्ययुक्त और प्रवाहपूर्ण है।

इस ग्रन्थ की लोकप्रियता का पता इस बात से भी चलता है कि यह ग्रन्थ कई भाषाओं में अनुदित हो चुका है। कन्नड़ भाषा में काव्यादर्श का अनुवाद "कविराजमार्ग" के नाम से सिंहली में 'सिय-बस लकर' (स्वभाषालंकार) के नाम से और तिब्बती में भी इसका अनुवाद उपलब्ध है। काव्य में तीन गुणों की अपेक्षा दस गुण मानना और वैदर्भी तथा गौडीरीति का भेद स्पष्ट करना दण्डी के काव्यादर्श की उल्लेखनीय विशेषताएँ हैं।

Comments

  1. Bharti choudhary major political science and minor Hindi Sr no 30

    ReplyDelete
  2. Sejal Kasav
    Major sub.- Pol science
    Minor sub - hindi
    Sr.no.-01

    ReplyDelete
  3. Tanu guleria
    Sr. No. 32
    Major political science

    ReplyDelete
  4. Name Akshita Kumari Major Political Science Sr.No.70

    ReplyDelete
  5. Tanvi Kumari
    Sr. No. 69
    Major . Pol. Science

    ReplyDelete
  6. Anjli
    Major-Political science
    Minor-history
    sr.no-73

    ReplyDelete
  7. MAmta Devi sr no 147major history

    ReplyDelete
  8. Priyanka choudhary major political science and minor Hindi sr no 12

    ReplyDelete
  9. Poonam devi sr no 23 major political science

    ReplyDelete
  10. Name Richa Sr.no 35
    Major hindi

    ReplyDelete
  11. Divya Kumari major political science sr.no 60

    ReplyDelete
  12. Neha Devi
    Major History
    Sr no 62

    ReplyDelete
  13. Akanksha sharma sr no 13
    Major hindi
    Minor history

    ReplyDelete
  14. Name rahul kumar
    Major history
    Sr no. 92

    ReplyDelete
  15. Rishav sharma major pol science minor hindi sr no 65

    ReplyDelete
  16. Priyanka Devi
    Sr.no.23
    Major history

    ReplyDelete
  17. ektaekta982@gmail.com
    Varsha Devi Pol 24

    ReplyDelete
  18. Name Shivani Devi
    Sr no 46
    Major Hindi
    Minor history

    ReplyDelete
  19. Riya thakur
    Sr no. 22
    Major political science

    ReplyDelete
  20. Isha devi
    Sr. No 28
    Major history

    ReplyDelete
  21. Anuj Riyal
    Major Pol. Science
    Sr. No. _ 02
    (Dheri)

    ReplyDelete
  22. Anu Devi
    Sr.no.85Major history
    Minor Hindi

    ReplyDelete
  23. Sourabh singh major Hindi minor history Sr no 20

    ReplyDelete
  24. Chetna choudhary Major pol science sr no 13

    ReplyDelete
  25. Sonali dhiman major political science sr. no. 19

    ReplyDelete
  26. Anshika kumari
    Sr. No. 7
    Major Hindi
    Minor History

    ReplyDelete
  27. Name -Riya
    Major -History
    Sr. No. -76

    ReplyDelete
  28. Shivam choudhary
    Sr. No. 78
    Major political science
    Dehri

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

ईशावास्योपनिषद 18 मंत्र

महाकवि दण्डी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व जीवन-चरित-

भारवि और उनके किरातार्जुनीयम् का परिचय